Follow Us:

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही JP नड्डा की हिमाचल में बढ़ी हलचल!

पी. चंद |

हिमाचल में लोकसभा चुनावों के लिए राजनेताओं की हलचल शुरू हो चुकी है। प्रदेश की राजनीति अभी से ही गर्माना शुरू है और इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री भी हिमाचल पर पूरा कंस्नट्रेट कर रहे हैं। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा लग़ातार हिमाचल में डटे हुए हैं और आज वे शिमला में मुख्यमंत्री से भी मिले। उसके बाद वे जाखू टेंपल पर शीश नवाने पहुंचे।

प्रदेश में नड्डा की बढ़ती सक्रियता को लोकसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मीडिया से रूबरू जेपी नड्डा ने बताया की जब से केन्द्र में मोदी सरकार आई है प्रदेश के विकास को नए पंख लग गए है। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के बाद तो केंद्र पहाड़ी प्रदेश की खुलकर मदद कर रहा है। जब भी केंद्र और राज्यों में एक ही पार्टी की सरकार होती है उसका फायदा रहता है।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल ने भी हिमाचल प्रदेश की दिल खोल कर मदद की और अब मोदी सरकार भी हिमाचल की हर मांग को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि वह इस बाबत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिले है और प्रधानमंत्री के तरफ से आश्वासन दिया है कि आगे भी केन्द्र हिमाचल की इसी तरह मदद करता रहेगा।