Follow Us:

कुलदीप राठौर बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी रजनी पाटिल ने की पुष्टि

नवनीत बत्ता |

लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े बदलाव किये गए है। हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष कि जिम्मेदारी कुलदीप राठौर को सौंपी है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने समाचार फर्स्ट से बातचीत में पुष्टि की है।

इसके साथ ही कार्यकारी अध्यक्षों को लेकर पूछे गए सवाल पर रजनी पाटिल ने कहा कि ये बात फिलहाल बैठक में तय नहीं हुई है। लेकिन इस पर आगे बात हो सकती है।

कुलदीप राठौर मूल रूप से ठियोग के रहने वाले हैं। वह वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं। छात्र राजनीति के वक्त से एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस में काम करते-करते वह कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। अपने मूल पेशे वकालत में भी वह विभिन्न एसाइनमेंट पर प्रदेश और प्रदेश से बाहर काम कर चुके हैं। वर्तमान में राठौर काफी लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस महासचिव के पद पर हैं और उन्हें पीसीसी का सदस्य भी बनाया गया है।