Follow Us:

प्रियंका के बाद रॉबर्ट वाड्रा भी पहुंचे शिमला, छराबड़ा में बने घर पर रहेंगे

पी. चंद |

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने बच्चों समेत शिमला स्थित छराबड़ा में बने अपने घर में समय बिता रहे है। आज प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी अपने घर छराबड़ा पहुंच गए हैं। 15 अगस्त को प्रियंका गांधी अपने बच्चों सहित शिमला पहुंची थी। प्रियंका ने प्रदेश में आने के लिए दर्ज़न लोगों का पंजीकरण करवाया था। जिसमें उनके पति का नाम भी शामिल था। आज प्रियंका गांधी के पति भी छराबड़ा पंहुंच गए हैं। वैसे शिमला में प्रियंका के 30 अगस्त तक रहने की संभावना थी जो अब बढ़ सकती है।