भाजपा के साथ जनता का समर्थन देखकर बौखला गई है कांग्रेस: बीजेपी

<p>पंचायती राज चुनावों का हवाला देते हुए बीजेपी जिला अध्यक्ष शिमला ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पंचायती राज चुनावों में भारी जनमत प्राप्त हुआ है जिससे कांग्रेस पूरी तरह घबराई हुई है। आज जिस प्रकार से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं वह निंदनीय है। उनके प्रेस वक्तव्य पूरी तरह से दिखाता है कि कांग्रेस के नेता भाजपा के अच्छे प्रदर्शन से बौखलाए हुए हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए हुए सारे आरोप निराधार है। आज वह अफसरों की सूची बनाने की बात कर रहे हैं इससे साफ दिखाई देता है कि कांग्रेस के अध्यक्ष को पता नहीं कि वह क्या बोलना चाहते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को विश्वास नहीं हो रहा है कि जनता कांग्रेस पार्टी में विश्वास खो चुकी है। जिस प्रकार से कांग्रेस के विधायक और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं वह सब निराधार है।</p>

<p>जिला अध्यक्ष ने कहा कि कल दीप राम द्वारा दिए गए बयान को अगर ध्यान से देखा जाए तो वह साफ दिखता है कि वह एक रटा रटाया बयान है। दीप राम द्वारा यह बयान कांग्रेस नेताओं के दबाव में दिया गया है। दीप राम स्वयं भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद के दावेदार थे और उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में अपनी दावेदारी का नामांकन भी भरा है। आज कांग्रेस हताश और निराश है और कांग्रेस के नेताओं को समझ नहीं आ रहा है कि वह अपना वर्चस्व जनता के बीच किस तरह बना कर रखें।</p>

<p>जनता सब जानती है और किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में काम किया है। आज जनता ने अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को दिया है। आज चाहे चुनाव चिह्न पर हो या नहीं कांग्रेस को जनता का विश्वास प्राप्त नहीं होगा। आज कांग्रेस चुनाव चिन्ह की बात कर रही है औऱ इस प्रकार के बयान आज ही क्यों आ रहे हैं इससे पहले क्यों नहीं आए?</p>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

31 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

1 hour ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago