मुख्यमंत्री के बयानों से बिफ़री कांग्रेस, बयान पर मानहानि का केस करने को कहा

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सीएम के बयानों पर ऐतराज़ जताया है। राठौर ने कहा वे मुख्यमंत्री के बयान पर कानूनी राय ले रहे हैं। जरूर हुआ तो मानहानि के केस का दावा किया जाएगा। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आपतकाल के दौरान 12 करोड़ के बिल बनाने की बात कही थी।</p>

<p>कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि कांग्रेस ने पहले सरकार को चेताया था लेकिन सरकार ने इसे गम्भीरता में नहीं लिया। कांग्रेस पार्टी ने लोगों को हर संभव मदद की और इस बीच हर रोज़ हज़ारों लोगों को खाना खिलाने के काम ज़मीन स्तर पर बखूबी निभाया और अभी भी बदस्तूर जारी है। कोरोना काल में सरकार का हर सम्भव साथ दिया है और सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव दिये । लेकिन सरकार की गलतियों के चलते हिमाचल प्रदेश में ग़लत निर्णय हुए।</p>

<p>सरकार अपने लोगों को लाने के लिये आनाकानी करती रही लेकिन जब देश भर में बड़े पैमाना पर कोरोना फैला उस स्थिति में लोगों को लाकर हिमाचल में कोरोना को बड़े स्तर पर फैलाने का काम किया। इससे न तो आने वालों को कोई फायदा हो सका और उल्टा लोगों को क्वारंटीन में ही रहने पर मजबूर होना पड़ा ।</p>

<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने सरकार से सवाल किया कि सरकार बताये की आज तक सरकार के कितने लोगों की किस तरह मदद की। देखने में आ रहा है कि सरकार ने केवल प्रचार ही किया ज़मीन पर कोई काम नहीं किया ।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago