पॉलिटिक्स

‘जयराम राज में सड़कों की हालत हुई खस्ता, अधूरी सड़कों का हो रहा उद्घाटन’

पी. चंद। सिरमौर के रेणुका में आधी अधूरी सड़कों के उद्घाटन करने पर कांग्रेस विधायक विनय कुमार भड़क गए हैं। वाहवाही लूटने के लिए सड़कों के उद्घाटन करने और स्थानीय विधायक की अनदेखी के आरोप लगाए। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक विनय कुमार ने कहा कि सिरमौर में सड़कों की हालत खस्ता है। सड़कों पर गड्ढे नहीं हैं बल्कि गड्ढों में सड़कें हैं। ये सरकार सड़कों की हालत नहीं सुधार रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर के दौरे कर रहे हैं लेकिन उन्हें सड़कों की हालत नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा भी हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं, जबकि पूर्व सरकार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद सड़क मार्ग से ही विधानसभाओं का दौरा करते थे। इससे उन क्षेत्रों की सड़कें की हालत भी सही रहती थी।

उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आधी अधूरी सड़क का सांसद सुरेश कश्यप द्वारा वीरवार को उद्घाटन किया जा रहा है। इस सड़क के अभी तक टाइयरिंग भी पूरी नहीं हुई है और ना ही ड्रेन बनाई गई है। उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार पर कांग्रेस के विधायकों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस के विधायक हैं वहां पर कम बजट सड़क निर्माण के लिए दिया जा रहा है और विधायकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

13 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

27 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

39 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

52 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago