Follow Us:

सोलन: युवा कांग्रेस को CM का पुतला जलाना पड़ा महंगा, खुद झुलसे

पी. चंद |

सोलन में युवा कांग्रेस को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला जलाना महंगा पड़ गया। यहां युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, जिसकी आग में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी खुद झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक, पुराने डीसी ऑफिस के चौक पर युवा कांग्रेस ने विरोध रैली के बाद मुख्यमंत्री पुतला जलाया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें पुतला जलाने से रोक तो छीनाझपटी में आग लगा हुआ पुतला युवा कांग्रेस पदाधिकारी पर गिरा, जिससे वे आग में झुलस गया। लोकसभा शिमला के अध्यक्ष का कहना है कि हमने इसके बारे में पुख्ता सूचना भी दी थी, जिसके बावजूद भी पुलिस ने डंडों से पुतले को उछाला और वे यहां वहां अधिकारियों पर गिरा, जिससे उनके बाल औऱ कपड़े तक जल गए।

यही नहीं, वीडियो में सामने दिख रहा कि पुलिस के रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जयराम सरकार मात्र द्वेष की भावना से काम कर रही है, जिससे प्रदेश की विकास गाड़ी पीछे छूटती जा रही है।