2018 में दो बार कहा था, अब फिर! कह रहा हूं- ‘जल्द भरे जाएंगे कोच के पद’

जयराम सरकार में खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने एक बार फ़िर कोच और डीवाईएसओ के पद भरने की बात कही है। बिलासपुर में गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा। प्रदेश में खेल यूनिवर्सिटी खोले जाने के लिए प्रयास जारी है, लेकिन ज़मीन की कमी के चलते यूनिवर्सिटी निर्माण जैसे प्रोजेक्ट लाने में दिक्कत आ रही है।

साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ज़मीन तलाशने के आदेश दिए, ताकि प्रदेश जो प्रोजेक्ट्स लाए जा सकते हैं उसमें कोई रुकावट न आए। वहीं, गोविन्द सिंह ठाकुर ने रेगूलर स्पोर्ट्स जैसे कब्बडी, रेसलिंग और एथलेटिक्स जैसे खेलों में बेहतरीन खिलाडियों को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की भी बात कही।

ग़ौरतलब है कि खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मई 2018 में भी कोच के पद भरने के बात कही थी। लेकिन अभी तक कोचिस के पद नहीं भरे गए। इस बारे में दिसबंर 2018 में ऊना में गोविंद सिंह ठाकुर के साथ बातचीत भी की गई थी जब उन्होंने कहा था कि जल्द सरकार कोच के पद भरेगी। लेकिन अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। अब 28 जुलाई 2019 को एक बार फ़िर मंत्री ने कोच के पद भरने की बात कही है। इस बात को क्या समझा जाए… ये तो मंत्री महोदय ही बता सकते हैं।

ये पढ़ें:- अल्टीमेटम के बाद भी नहीं भरे गए कोच के पद, खेल मंत्री ने फिर दिया आश्वासन

खेलों में आगे बढ़ेगा हिमाचल!

मंत्री ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को पैदा करने के मकसद से जगह-जगह एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स के निदेशक के साथ मिलकर मास्टर प्लान बनाने की बात चल रही है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

3 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

3 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

3 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

3 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

5 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

6 hours ago