सुजानपुर में गिर रहा कांग्रेस का ग्राफ, 5 दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का हाथ

<p>हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है। इसका प्रमाण आज विधानसभा के करोट गांव में देखने को मिला, जहां कांग्रेस के क़रीब 5 दर्जन लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उनका पार्टी में स्वागत किया और हार पहनाकर उन्हें काम करने की बात कही।</p>

<p>वहीं बीजेपी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में झूठे सब्जबाग दिखाकर उनके वोटों पर तो डाका डाल लिया, लेकिन चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद उनकी सूध लेने वाला कोई नहीं बचा। कुछ लोगों को एक कुर्सी मिल गई है वे अपने आप में ही खुश हैं और उनके गांव का विकास भूल गए हैं। जो सुजानपुरको स्विट्जरलैंड बनाने के बड़े-बड़े वायदे करते थे वे सब हवा हो गये हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेस वास्तव में सत्ता के भूखों और लालची लोगों की पार्टी है। जनता का कांग्रेस से मोह अब खत्म हो चुका है और वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृतव में आस्था जताते हैं। इन्होंने दो बार प्रदेश में मुख्यमंत्री बन कर न केवल इस क्षेत्र को, बल्कि पूरे प्रदेश के विकास को नयी बुलंदियों पर पहुंचाया था।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago