Follow Us:

SSC के माध्यम से सरकार जल्द करेगी 300 कंडक्टर भर्तियां: गोविंद ठाकुर

पी. चंद |

जयराम सरकार में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने HRTC में TMPA की भर्तियां करने की बात कही। शिमला में मंत्री ने कहा कि हाल ही में सरकार ने 1235 पदों पर भर्तियां की है, लेकिन अभी तक कुछ और कर्मचारियों की जरूरत महसूस हो रही है। आगामी दिनों में इस पर चर्चा होगी और उसके बाद लगभग 300 TMPA की भर्तियां की जाएंगी।

साथ ही मंत्री ने भर्तियों में हो रही गड़बड़ियों को देखते हुए कहा कि इस बार भर्ती SSC(सर्विस सलेक्शन कमीशन) के माध्यम से करवाई जाएंगी। निगम को कुछ ही महीनों में सरकार ने फायदे में लाया है और तब तक नहीं बसें नहीं खरीदी जाएंगी जब तक निगम को मुनाफा 100 फीसदी नहीं होता।