वॉकआउट के बाद चला प्रश्नकाल, इन मुद्दों पर किये गए सरकार से सवाल

<p>विपक्ष के वॉकआउट के बाद सदन में प्रश्नकाल चला। प्रश्नकाल का पहला सवाल कांगड़ा के कांग्रेसी विधायक पवन कुमार काजल का था जो कि हंगामे की भेंट चढ़ गया। लिखित सवाल में उन्होंने पूछा था कि सरकार ने ओबीसी बैकलॉग भरने की नोटिफिकेशन कब की और अब तक विभिन्न विभागों में कितने रोज़गार उपलब्ध करवाए गए…?? मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर&nbsp; कि तरफ से लिखित जवाब में आया कि क्रमिक विभाग द्वारा समस्त विभागों, निगमों, बोर्डोx को 9 सिंतबर 2016 को ओबीसी बैकलॉग भरने के निर्देश दिए गए। इसके तहत श्रेणी 1 में 9, श्रेणी 2 में 5, श्रेणी 3 में 247, व श्रेणी 4 में 72 अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को रोज़गार उपलब्ध करवाया गया।</p>

<p>दूसरा सवाल जयसिंहपुर के बीजेपी विधायक रविन्द्र रवि ने लोक निर्माण विभाग से पूछा कि शिवनगर-गंदड़ वाया सियारा-कुड़ाना सड़क को बरसात से कितना नुकसान हुआ है। इस हेतू प्राक्कलन तैयार किया गया है। सड़क को कब तक बहाल किया जाएगा।</p>

<p>जवाब में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि शिवनगर-गंदड़ वाया सियारा-कुड़ाना सड़क को बरसात से 1,61,19,768 रुपए का नुकसान पहुंचा है। वर्तमान में सड़क 4 किलोमीटर कुरु गांव तक ठीक करके अस्थाई बहाल कर दिया गया है। शेष बची सड़क को जल्द बहाल किया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

9 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago