Follow Us:

युवा कांग्रेस ने किए 2 लाख मास्क वितरण, मास्क बनाने वालों का किया धन्यवाद

नवनीत बत्ता |

आज हिमाचल युवा कांग्रेस ने हिमाचल दिवस पर पूरे प्रदेश में दो लाख मास्क वितरित करने के लक्ष्य को पूरा किया। अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथी बड़ी ताकत से पूरा करने में सफल साबित हो रहे है। अभी तक पूरे प्रदेश में सुबह 11 बजे से अलग अलग विधानसभा में मास्क वितरित किये जा रहे है। देर शाम तक युवा कांग्रेस के साथी मास्क वितरण का अभियान जारी रखेंगे। प्रदेश के अंदर जगह जगह गांव और पंचायत में मास्क वितरित किये जा रहे है।

युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि इस महामारी से निपटने के लिए युवा कांग्रेस के साथी घर घर में होम मेड मास्क तैयार करवा रहे हैं। बाजार में मास्क की कमी को देखते हुए युवा कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में प्रदेश के अंदर युवा कांग्रेस का मास्क वितरण का लक्ष्य पांच लाख का है। आज का दो लाख मास्क वितरण का लक्ष्य युवा कांग्रेस आसानी से पूर्ण करने जा रही है।

इसके लिये उन माताओं बहनों और युवा साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद जो दिन रात मास्क तैयार करने का काम कर रही है। अगले चरण में युवा कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के अंदर जो डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी ,पुलिस प्रशासन,सफाई कर्मचारी और प्रेस के बन्धु जो इस महामारी से निपटने के लिए दिन रात लड़ाई लड़ रहे है उनको पूरे प्रदेश के अंदर मास्क वितरित करेगी।