Follow Us:

हमीरपुर: सरकार की नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने फूंका CM का पुतला

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर में यूथ कांग्रेस ने RSS संघ की विचारधारा के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। हालांकि, पुतला जलाते वक़्त पुलिस औऱ कार्यकर्ताओं की बीच धक्का-मुकी भी हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीश ठाकुर ने कहा कि आज देश-प्रदेश में तानाशाह का माहौल बन गया है। किसी भी अफसर को राजनीतिक दवाब बनाकर कोई भी काम करवाया जा रहा है। यहां तक कि चुनाव की तिथियों से भी छेड़छाड़ बीजेपी कर रही है औऱ पहले ही इसे पब्लिक कर रही है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और कर्मचारियों का इस प्रदेश में उत्पीड़न हो रहा है।

यही नहीं, पुलिस बल आरएसएस के डंडे में काम कर रही है। हालांकि उन्हें कानून और संविधान के तहत काम करना चाहिए। यही कारण है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को डंडे के जोर पर रोकने का प्रयास किया जा रहा है।