Follow Us:

प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी महासंघ ने रखी मुख्यमंन्त्री के सामने अपनी समस्याएं

पी.चंद |

शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंन्त्री जय राम ठाकुर की पहली जनसभा सचिवालय में ही हुई।  जहां मुख्यमंन्त्री हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंन्त्री के स्वागत के लिए कार्यक्रम रखा। सैंकड़ो सचिवालय कर्मचारियो ने प्रांगण में उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

महासंघ ने सीएम के समक्ष सचिवालय कर्मचारियो की समस्याओं को रखा। इस पर मुख्यमंन्त्री जय राम ठाकुर ने सचिवालय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से हर सहयोग का अश्वशान दिया और कहा कि सरकार कर्मचारियों को साथ लेकर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाया जाएगा।