हिमाचल के इन ज़िलों में फ्लॉप रहा ‘भारत बंद’

देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेतहाशा इजाफे के बाद विपक्ष के भारत बंद का हिमाचल प्रदेश में मिलाजुला असर देखने को मिला। एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस का बंद शिमला, हमीरपुर और नाहन में परवान चढ़ा तो वहीं कांगड़ा, चंबा, सोलन और बिलासपुर में बंद का बिल्कुल असर नहीं दिखा। हालांकि, ऊना, मंडी और कुल्लू में बंद का मिलाजुला असर रहा। यहां पर कई दुकानदारों ने जबरन दुकानें बंद करने के आरोप लगाए।

इस दौरान प्राइवेट बस ऑपरेटरों के भी चक्का जाम की वजह से यातयात के दौरान आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, परिवहन निगम की बसों के कई रूटों पर एक्स्ट्रा संचालन से स्थिति को काफी हद तक सुधार लिया गया।

शिमला

हिमाचल प्रदेश में बंद का असर राजधानी शिमला में देखने को मिला। यहां कांग्रेस के अलावा सीपीएम ने भी बंद में अपना दमखम दिखाया। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर चक्का जाम किए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पदयात्राएं भी निकाली।

धर्मशाला

वैसे तो समूचा कांगड़ा जिला ही बंद के प्रभाव से मुक्त रहा। कुछ एक स्थानों को छोड़ दें तो यहां बंद कहीं नजर नहीं आया। धर्मशाला का कोतवाली बाजार वैसे भी सोमवार को बंद रहता है। इसके अलावा आस-पास के सभी बाजार खुले रहे। कांगड़ा का भी बाजार पूरा खुला रहा। कुल मिलाकर यहां बंद का बिल्कुल ही असर नहीं रहा।

सोलन

सोलन में बंद का बिल्कुल असर नहीं दिखाई दिया। यहां पर दुकानें और तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे।

नाहन

नाहन में बंद का थोड़ा बहुत असर देखने को मिला। यहां सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में जिला भर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान सड़क जाम और धरना दिया गया और पेट्रोल की महंगाई से लेकर राफेल डील में कथित घोटाले पर भी जमकर नारेबाजी हुई।

मंडी

मंडी जिला में बंद का मिलाजुला असर रहा। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर जबरन दुकानें बंद करायीं। मोतीबाजार, चौहाट्टा और महाजन बाजार को छोड़ कर बाकी स्थानों पर व्यापारिक संस्थान खुले नजर आए।

हमीरपुर

बंद का मिलाजुला असर हमीरपुर और नादौन में भी दिखा। यहां कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और चक्का जाम किया। हालांकि, चक्का जाम के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग के बाद कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया।

बिलासपुर

बिलासपुर में भी बंद का कोई असर नहीं दिखाई दिया।

ऊना

ऊना में सुबह के वक्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में थोड़ी बहुत सरगर्मी देखने को मिली। यहां पर कांग्रेस के कार्यर्ताओं ने चक्का जाम की कोशिश की और केंद्र सरका के खिलाफ बढ़ती महंगाई पर नारेबाजी की।

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

5 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

7 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

7 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

8 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

8 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

8 hours ago