पॉलिटिक्स

सदन में गूंजा यूक्रेन में फंसे हिमाचली छात्रों का मुद्दा, अभिभावकों ने सरकार से किया संपर्क

शिमला: तीसरे दिन बजट सत्र की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई सदन में यूक्रेन में फंसे हिमाचली बच्चों का मामला गूंजा। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने यूक्रेन में फंसे हिमाचल के बच्चों को सुरक्षित लाने का मामला उठाया। मुकेश अग्निहोत्री ने पूछा कि यूक्रेन में हिमाचल के कितने बच्चे फंसे हैं। हवाई सफर निज़ी कंपनियों के हाथ के चलते महंगे कर दिए गए हैं। जिसके चलते बच्चे वहां परेशान हैं। सरकार उनको अपने खर्चे पर सुरक्षित लाने के लिए क्या कर रही है?

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी कि यूक्रेन में विद्यार्थी और अन्य लोग हिमाचल के भी फंसे हुए हैं। देशभर के 20 हज़ार विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। हिमाचल के बच्चे भी वहां फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। केन्द्र को लिखा है कि जब तक बच्चे यूक्रेन में हैं उनको सुरक्षित जगह रखा जाए और उनको सुरक्षित वापस लाया जा सके। पीएम ने भी रूस के राष्ट्रपति से बच्चों की सुरक्षा की लेकर बात की है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया हिमाचल के कितने बच्चे वहां फंसे हैं उसकी सही जानकारी नहीं है। हां संख्या 100 से ज़्यादा हो सकती है। हिमाचल सरकार ने 1100 हेल्पलाइन में ऐसे बच्चों की जानकारी मांगी है। जिसमें 60 लोगों ने संपर्क किया है। बच्चों के लिए जो भी जरूरत होगी उनको सुरक्षित लाने के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

16 hours ago