आपसी बयानबाज़ी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की तू-तू, मैं-मैं लगातार जारी है। CLP मुकेश अग्निहोत्री के मुख्यमंत्री पर दिए गए बयान पर अब सरकार में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भड़क उठे हैं और उन्होंने CLP के बयान को आपत्तिजनक बताया है।

मंत्री ने कहा कि विपक्ष नेता की बयानबाजी सीधे जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। क्योंकि जनता ने कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर बीजेपी को चुना और जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया। पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि शासन संचालन किसी एक व्यक्ति के नहीं हो सकते, इसलिए सभी के विचार जरूरी हैं। मुख्यमंत्री भी अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ विकास पर विचार-विमर्श करते हैं और ऐसी स्वस्थ परंपरा होनी भी चाहिए। विपक्ष को न जाने क्यों इसपर आपत्ति है या फिर वे सरकार के निर्णयों को पचा नहीं पा रही।

'वीरभद्र-सुक्खू वॉर पर पर्दा डाल रहे CLP'

मंत्री ने कहा कि अग्निहोत्री कांग्रेस पार्टी में वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह ठाकुर के बीच चल रहे घमासान पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह लम्बे समय से चल रही है जो कभी समाप्त नहीं होने वाली। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार और लड़ाई से तंग आकर ही उन्हें सत्ता से बाहर पटका है।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

गोविंद सिंह ने कहा कि अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री का लोगों से सौहार्द और स्नेह से लोगों का सम्मान करना बर्दाश्त नहीं हो रहा। यहां तक उनके सांस्कृतिक हिमाचली नाटी से भी दिक्कतें हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए लोगों की मुख्यमंत्री लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं।

ग़ौरतलब है कि मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री के पंजाब वाले बयान पर मंगलवार को कहा था कि वे 'वट्स ऐप' वाले मुख्यमंत्री हैं। अपने अधिकांश समय में वे वट्स ऐप पर व्यस्त रहते हैं और खाली समय में दिल्ली दौड़ जाते हैं। प्रदेश के विकास के लिए खुद भी कुछ करेंगे या फिर हर बार शांता-धूमल के पास ही दौड़ते रहेंगे। वहीं, उससे पहले मुख्यमंत्री ने उन्हें पंजाब का कल्चर अपनाने की बात कही थी।

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…
स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…