हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही जय राम ठाकुर ने हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर चिंता जाहिर की है। सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता को बीजेपी सरकार से ज्यादा उम्मीदें हैं। लेकिन प्रदेश की आर्थिक हालत चिंताजनक है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार 46500 करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबी हुई है। इसको लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की है और उन्होंने पीएम से हिमाचल की आर्थिक स्थिति से अवगत करवाया है।

प्रधानमंत्री ने मांगा प्रपोजल

प्रदेश के सीएम से हिमाचल की आर्थिक स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रधानमंत्री ने इस संबंध में प्रपोजल मांगा है। पीएम ने इस मामले में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। वहीं सीएम ने अधिकारियों को प्रपोजल बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सीएम ने बताया कि पिछली सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए बिना बजट के कई प्रावधानों की घोषणा की थी जिनपर समीक्षा की जाएगी।

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…