Follow Us:

मानसून सत्र: स्व. अटल जी के शोकोदगार के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही

पी. चंद |

प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की शुरूआत वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के शोकोदगार से शुरू हुई। सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वाजपेयी के निधन पर सदन में शोकोदगार प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्व. अटल जी बड़े व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होंने विदेशों के साथ शांति  की नीति को अपनाया और भारत को परवाणु शक्तिशाली देश बनाया। उनके सतत प्रयासों को याद किया जाएगा। एक कवि, साहित्यकार और नेता के रूप में उनकी ख्याति हमेशा रहेगी।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी दिवंगत नेता अटल जी को याद किया और कहा कि देश उनके देश के लिए कार्यों को कभी नहीं भूल सकता है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अटल जी एक सच्चे नेता, सच्चे देशभक्त, कवि और महान व्यक्तित्व थे। उनका हिमाचल के प्रति भी विशेष लगाव था और वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे।