Follow Us:

अफ़गानिस्तान में फंसा हिमाचल का युवक, CM ने दिया सुरक्षित वापस लाने का आश्वासन

पी. चंद |

अफगानिस्तान में बदले हालातों के साथ ही देश-प्रदेश में चिंता बढ़ने लगी है। क्योंकि देश-प्रदेश के कई लोग अफगानिस्तान में फंसे हैं जिसके चलते उन्हें वापस लाने के लिए परिजन गुहार लगा रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल का एक युवक भी अफगानिस्तान में फंसा है। इस मामले की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ही दी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अफगानिस्तान में बदले हालातों के बीच हिमाचल के फंसे लोगों को वापस लाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें  अभी तक एक हिमाचली युवक के अफगानिस्तान मे फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसके संबंध मे विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी और उन्हें घर पहुंचाने के प्रयास किए जायेंगे। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा जमा लिया है।