Follow Us:

कसौली गोलीकांड: कानून व्यवस्था के ख़िलाफ कांग्रेस निकालेगी विरोध मार्च

नवनीत बत्ता |

गोलीकांड में हुई टीसीपी महिला अधिकारी की मौत पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाए कि सरकार कानून-व्यवस्था को बहाल करने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पस्त है।

सुक्खू ने कहा कि यह गोली कांड हिमाचल प्रदेश सरकार की विफलता को दिखाता है और यह भी पता चलता है कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के लिए कितने सजग है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी हमीरपुर के गांधी चौक पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।