Follow Us:

HRTC के कॉन्ट्रेक्ट चालकों का वेतन 7 हज़ार से 11 हज़ार हुआ

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बीओडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। गोविंद ठाकुर ने बताया कि बैठक में कॉन्ट्रेक्ट पर रखे चालकों के वेतन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। चालकों के वेतन 7 हज़ार से बढ़ाकर 11 हज़ार किया जाएगा। निगम में कई करुणामूलक मामले लंबित पड़े है।

आश्रितों के परिवारों को करुणामूलक आधार पर नौकरी दिए जाने पर भी फ़ैसला लिया है। ऐसे मामलों वन टाइम रिलेक्सेशन देने का निर्णय लिया है। इसमें निर्धारित 5 फ़ीसदी के कोटे को 15 फ़ीसदी करने का निर्णय कैबिनेट में लिया जाएगा। बैठक में 100 इलेक्ट्रिक और 150 सामान्य बसें खरीदने का निर्णय लिया गया है। करीब 267 बसें खरीदी जाएंगी।

गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस मर्तबा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एचआरटीसी का बजट बढ़ाया है जिससे प्रदेश के लोगों व कर्मियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस बार एचआरटीसी पर 345 करोड़ रुपया ख़र्च किया जाएगा। जिसका प्रावधान बजट में किया गया है।