Follow Us:

IAS अधिकारी मनीषा नंदा बनी CM जयराम की प्रिंसिपल सेक्रेटरी

समाचार फर्स्ट |

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीषा नंदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रिंसिपल सेक्रेटरी होंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर की अधिकारी मनीषा नंदा की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार मनीषा नंदा अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव होंगी। उनका पदनाम अतिरिक्त मुख्य सचिव कम प्रिंसिपल सेक्रेंटरी ऑफ सीएम होगा।

1985 कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसीपी के पद पर थीं। मनीषा नंदा हिमाचल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी रही हैं। इस पद के लिए कई आईएएस अफसरों ने लॉबिंग की थी। हालात ये थे कि इस अहम पद के लिए कई अधिकारियों ने तो संघ कनेक्शन का भी सहारा लिया था। लेकिन बाजी मनीषा नंदा के हाथ लगी। ऐसा माना जा रहा है कि जयराम ठाकुर के सीएम बनने के बाद राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

यहां उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर विनय सिंह को नियुक्ति दी गई थी। उसके बाद  HPS सुशील कुमार सीएम के निजी सुरक्षा अधिकारी बनाए गए। अब सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर मनीषा नंदा की नियुक्ति हुई है।