<p>हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने आज नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने यहां कहा कि ये नामांकन अब तक का सबसे इतिहासिक नामांकन है। यहां पर पूरे प्रदेश से आई जनता की भीड़ ने साफ कर दिया है कि इस बार लोकसभा चुनावों में एक नहीं बल्कि दो-दो चौके लगने वाले हैं।</p>
<p>उन्होंने कहा कि हमीरपुर बीजेपी का गढ़ है और चुनाव के लिए जो जोश रहना चाहिए वह माहौल इस बार फिर से बना हुआ है। इस बार बीजेपी प्रदेश की चारों सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी का अध्यक्ष ही झूठ बोलता हो उसके काम तो राम भरोसे ही हैं।</p>
<p>अनुराग ने यहां अपने कामों को गिनाते हुए कहा कि जारी कार्यकाल में सैंट्रल यूनिवर्सिटी (CU), पीजीआई (PGI) और एमस (AIIMS) बीजेपी की ही देन है। ये हमारे नेताओं की सोच के कमाल है जो आज हम लोगों का विश्वास और शक्ति बन चुके हैं।</p>
Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…
Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…