पॉलिटिक्स

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

 

Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर निगम के वार्ड-5 से अमरदीप पांजा ने 283 मतों से जीत दर्ज की और पार्षद बने। अमरदीप को 523 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी पुनीत नारंग को 240 वोट मिले। अमरदीप सोलन भाजपा मंडल के सचिव भी हैं। इसके साथ ही, नगर परिषद सुजानपुर से नीरजा ठाकुर और नगर परिषद नेरचौक से गीता देवी ने भी पार्षद पद जीता।

पंचायती राज संस्थाओं के लिए 51.08% और नगर पालिकाओं के लिए 68.75% मतदान हुआ। सिरमौर जिले में सबसे अधिक 80.06% मतदान हुआ, जबकि हमीरपुर में सबसे कम 44.63% मतदान दर्ज हुआ। नगर परिषद सुजानपुर में 72.68% और नेरचौक में 68.38% मतदान हुआ, जबकि सोलन नगर निगम में 66.93% मतदान हुआ।

जिला परिषद की दो सीटों पर भी रविवार को उपचुनाव हुआ, जिसके परिणाम सोमवार को घोषित होंगे। इसमें लाहौल-स्पीति के वार्ड-6 सिस्सू और सुजानपुर के बगेड़ा वार्ड शामिल हैं। बिलासपुर की पंजगाईं पंचायत में प्रधान के उपचुनाव में हेमराज और नत्थू राम को बराबर 461 वोट मिले। टॉस के आधार पर हेमराज को प्रधान चुना गया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा की जीत को सरकार की झूठी गारंटियों का जवाब बताया। वहीं, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने दावा किया कि ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सोलन उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर कांग्रेस आत्ममंथन करेगी।

जोगिंद्रनगर हलके से विधानसभा चुनाव लड़ चुके अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह दूसरी बार गदियाड़ा वार्ड से वार्ड पंच चुने गए। 65 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पहले भी दो बार पंचायत प्रधान और एक बार वार्ड पंच रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए धरातल स्तर पर काम करने के लिए तत्पर रहेंगे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

13 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

37 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

2 hours ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

3 hours ago