इंडिया

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

 

शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के छोटे से गांव दरोटी की बेटी प्रतिभा रांटा ने लीड भूमिका निभाई है। फिल्म ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें दो युवा दुल्हनों की कहानी को दर्शाया गया है, जो एक ट्रेन यात्रा के दौरान बिछड़ जाती हैं।

फिल्म के ऑस्कर के लिए चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा रांटा को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “प्रतिभा रांटा ने न केवल छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपने अद्वितीय अभिनय से सभी को प्रभावित किया है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है, और प्रतिभा का यह योगदान समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके अनुभवों को एक नई दृष्टि से प्रस्तुत करता है।

अभिनय का सफर: प्रतिभा रांटा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी चेल्सी स्कूल से पूरी की, जिसके बाद उन्होंने मुंबई से फिल्म मेकिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। 2018 में मिस मुंबई का खिताब जीतने के बाद, उन्होंने 2020 में छोटे पर्दे पर ‘कुर्बान हुआ’ धारावाहिक से अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज ‘आधा इश्क’ और संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा।

परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं: प्रतिभा रांटा की फिल्म के ऑस्कर-2025 के लिए चयनित होने की खबर से उनका परिवार बेहद उत्साहित है। उनकी बहन आभा रांटा ने कहा, “यह हमारे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।” उनके पिता राजेश रांटा ने कहा कि प्रतिभा का अभिनय के प्रति सदैव आकर्षण रहा है, और आज उनकी बेटी की इस महान उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

12 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

35 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

3 hours ago