विधानसभा चुनावों में माकपा 14 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, लिस्ट जारी

<p>हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र माकपा ने कांग्रेस और बीजेपी को चुनौती देने का मन बना लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को माकपा ने विधानसभा चुनावों के लिए 14 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।</p>

<p>माकपा ने जो लिस्ट बनाई है उसमें शिमला से संजय चौहान, कसुम्पटी से कुलदीप सिंह, ठियोग से राकेश सिंघा, रामपुर से विवेक कश्यप, आनी से लोकेंद्र कुमार, नाहन से विश्वनाथ शर्मा, सरकाघाट मुनीष शर्मा, धर्मपुर से भूपिंदर सिंह, जोगिंद्रनगर से कुशल भारद्वाज, सोलन से अजय भट्टी, हमीरपुर से अनिल मनकोटिया, सुजानपुर से जोगिन्दर कुमार, लौहल स्पीति से सुदर्शन जसपा और पालमपुर से बिट्टू वर्मा के नाम शामिल है।</p>

<p>शिमला में सीपीआईएम ने कहा कि जब मेयर का प्रत्यक्ष चुनाव हुए था, उस वक़्त शिमला की जनता ने भारी मतों से संजय चौहान को विजय दिलवाकर नगर निगम शिमला के मेयर पद की कुर्सी तक पहुंचाया था। संजय चौहान ने कहा की कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल नवउदारवाद की नीतियों को बढ़ावा देकर जनता को छल रहे है। माकपा यहां तीसरे विकल्प के रूप में जनता के हितो के मुद्दों को उठाती रही है और जो भी गैर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा माकपा चुनाव में उनका समर्थन करेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

1 hour ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

2 hours ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

2 hours ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

23 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

23 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

23 hours ago