Follow Us:

बाली की सभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नगरोटा बगवां में शिंदे की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कार्यकर्ता ने वीरभद्र गुट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह अक्सर काले और सफेद कौए की बात करते रहते हैं, लेकिन पार्टी के लिए जिन कार्यकर्ताओं ने अपने जी-जान से काम किया है और कर रहे हैं उनकी ओर मुख्यमंत्री कोई ध्यान नहीं देते। वह बस अपने इलाके को भरने में लगे रहते हैं जबकि प्रदेश की सभी जगहों में काम कर रहे कार्यकर्ता सीएम की कार्यप्रणाली से नाखुश है।

इसके बाद बाली ने कार्यकर्ताओं को शांत करवाया और शिंदे से कहा कि पार्टी के अधिक बल केवल कार्यकर्ताओं से मिलता है और अकसर मेहनती कार्यकर्ता पीछे रहे जाते हैं। इस बात पर शिंदे ने जनता को आश्वासन दिया कि वह इस पर विचार करेंगे और मेहनती कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को उनका स्थान मिलकर रहेगा।

वीरभद्र-सुक्खू विवाद पर शिंदे ने कहा कि पार्टी में सब एकजुट है और जो भी मतभेद अब रह गया है उसे जल्द ही सुलझा निपटा लिया जाएगा। चुनावों में पार्टी प्रदेश भर से बीजेपी पर हल्ला बोलेगी और एक बार हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बता दें कि इससे पहले भी शिंदे ने कहा था कि पार्टी में सब एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, आज जब बाली की नगरी में मुख्यमंत्री ने किनारा किया तो यह एकजुटता का प्रमाण पूरी तरह से फेल होता नजर आता है।