बाली की सभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

<p>नगरोटा बगवां में शिंदे की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कार्यकर्ता ने वीरभद्र गुट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह अक्सर काले और सफेद कौए की बात करते रहते हैं, लेकिन पार्टी के लिए जिन कार्यकर्ताओं ने अपने जी-जान से काम किया है और कर रहे हैं उनकी ओर मुख्यमंत्री कोई ध्यान नहीं देते। वह बस अपने इलाके को भरने में लगे रहते हैं जबकि प्रदेश की सभी जगहों में काम कर रहे कार्यकर्ता सीएम की कार्यप्रणाली से नाखुश है।</p>

<p>इसके बाद बाली ने कार्यकर्ताओं को शांत करवाया और शिंदे से कहा कि पार्टी के अधिक बल केवल कार्यकर्ताओं से मिलता है और अकसर मेहनती कार्यकर्ता पीछे रहे जाते हैं। इस बात पर शिंदे ने जनता को आश्वासन दिया कि वह इस पर विचार करेंगे और मेहनती कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को उनका स्थान मिलकर रहेगा।</p>

<p>वीरभद्र-सुक्खू विवाद पर शिंदे ने कहा कि पार्टी में सब एकजुट है और जो भी मतभेद अब रह गया है उसे जल्द ही सुलझा निपटा लिया जाएगा। चुनावों में पार्टी प्रदेश भर से बीजेपी पर हल्ला बोलेगी और एक बार हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बता दें कि इससे पहले भी शिंदे ने कहा था कि पार्टी में सब एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, आज जब बाली की नगरी में मुख्यमंत्री ने किनारा किया तो यह एकजुटता का प्रमाण पूरी तरह से फेल होता नजर आता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

8 hours ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

8 hours ago

22 मई को दाड़ी फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

8 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत आनंद ने किया अभिभावकों को सचेत

देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…

8 hours ago

हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बावजूद हारी भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…

8 hours ago

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

8 hours ago