कार्यकारिणी बैठक: विजय रथ आगे बढ़ाने के लिए BJP ने बनाई रणनीति

<p>बीजेपी ने आगामी चुनावों के लिए पहले से ही कमर कस रखी है। शिमला में हो रही कार्यकारिणी बैठक में बीजेपी के विजय रथ को और अधिक गति देने के लिए कांग्रेस पर हमले तेज करने की रणनीति बनाई गई है। विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की स्ट्रैटजी वीरभद्र सरकार पर लगे आरोप और अब गुड़िया मामले में ढील बरतना ही रहेगा।</p>

<p>इसी कड़ी में रविवार को बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शिरकत की और वीरभद्र सरकार को ताक पर रखा। नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक हालात खस्ता है। देश की राजनीति में ऐसा पहली बार है कि कोई मुख्यमंत्री जमानत पर होने के बावजूद सत्ता पर बना हुआ है। सरकार एवं पुलिस दोनों ही बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह विफल रहे हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ अपने आप को बचाने में लगे हुए हैं।</p>

<p>इस दौरान अन्य बीजेपी नेताओं ने भी वीरभद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक निंदा प्रस्ताव लाने को कहा है। बीते कल कोटखाई गुड़िया प्रकरण पर बीजेपी ने निंदा प्रस्ताव पास किया था। बैठक में अधिकतम बीजेपी नेता मौजूद रहे और इस दौरान उन्होंने मन की बात भी सुनी।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

16 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

16 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

16 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

16 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

18 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

19 hours ago