Follow Us:

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में 6 बिल में से 3 पास, 3 पेश

पी. चंद |

विधानसभा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक का वेतन, भत्ते और अन्य प्रसुविधाएं विधेयक , 2018 पेश किया गया। दूसरा हिमाचल प्रदेश पुलिस ( संशोधन ) विधेयक, 2018 भी पेश किया गया साथ ही शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी, हिमाचल प्रदेश ( स्थापना और विनियम ) विधेयक 2018 किया पेश किया। जिन पर गुरुवार यानी कि विधानसभा के अंतिम दिन चर्चा होगी।

इसके अलावा सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश हिन्दू धार्मिक संस्था और पूर्व विन्यास ( संशोधन ) विधेयक, 2018 किया पेश किया जिसको पास कर दिया गया।

शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने हिमाचल प्रदेश नगर और ग्राम योजना ( संशोधन ) विधेयक, 2018 को भी सदन में पेश करने के बाद पारित कर दिया गया। तीसरा उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने हिमाचल प्रदेश एकल खिड़की ( विनिधान , संवर्धन और सरलवेकारण ) विधेयक 2018 पेश किया गया इसे भी ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।