Follow Us:

हिमाचल में भी कई BJP नेताओं की है CM कुर्सी पर नजर, कभी भी हो सकता है उलटफेर: राठौर

पी.चंद |

गुजरात में मुख्यमंत्री बदलने पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में भी बड़े उलटफेर की बात कही है। राठौर ने कहा कि बीजेपी शाषित प्रदेशों में मुख्यमंत्री परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं जिस डर से प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों को पद से हटा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री बनाना हटाना बीजेपी का अंदरूनी मामला है लेकिन देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्यों के बार-बार मुख्यमंत्री बदले जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में भी कई बीजेपी नेताओं की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर है। प्रदेश में अनुराग ठाकुर की आशीर्वाद रैली निकाली गई। प्रदेश भाजपा में भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी मुख्यमंत्री कुर्सी पर नजर है। ऐसे में कभी भी प्रदेश में कुछ भी हो सकता है।

राठौर ने कहा कि सोमवार को कुल्लू में कांग्रेस में एक बड़ी जनसभा करने जा रही है। इस जनसभा को जन आक्रोश रैली का नाम दिया है। क्योंकि प्रदेश में जिस तरह से महंगाई और बेरोजगारी बड़ी है विकास के काम ठप पड़े हैं, किसानों बागवानों का शोषण हुआ है इन सभी मुद्दों को लेकर कल कांग्रेस पार्टी बड़ी जनसभा करने जा रही है।