पॉलिटिक्स

पन्नू की धमकी के जवाब में कांग्रेस ने एक किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

पी.चंद, शिमला।

खालिस्तान समर्थक पन्नु ने हिमाचल में भिंडरावाले के झंडे लगी गाड़ियों की एंट्री पर बैन के बाद शिमला में 29 अप्रैल को खालिस्तान के झंडे फहराने की धमकी दी है। इसके जवाब में आज शिमला में कांग्रेस ने विधायक विक्रमादित्य सिंह की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश विधानसभा से लेकर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान तक तिरंगा तिरंगा यात्रा निकाली। एक हजार मीटर लंबे इस तिरंगा यात्रा में पार्टी के अनेक नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेंकडो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने खालिस्तानी समर्थक पन्नू की हिमाचल प्रदेश को दी गई धमकी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि देश के राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे को न तो कोई झुका सकता है और न ही इसका कोई अपमान ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकी कभी सहन नहीं की जा सकती। देश में ऐसी विघटनकारी शक्तिओं को कभी सहन नहीं किया जा सकता। इसके लिए सरकार को तुरन्त ही ठोस और कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और इसकी एकता के लिए कांग्रेस ने अपने नेताओं का बलिदान दिया है और अगर आगे भी जरूरत पड़ेगी तो वह इसके लिए तैयार खड़े है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि विदेश में बैठे एक अलगाववादी ने राष्ट्रीय ध्वज फेराने बारे जो धमकी प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उन्हें दी है उस से वह कभी डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि देश या प्रदेश के अस्तित्व को जो चुनौती देने का दुस्साहस करने की कोशिश करेगा उसे मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा। देश एक है, राष्ट्र एक है और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एक है जिसका अपमान कभी सहन नहीं होगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की यदि कोई भी देश विरोधी ताकतें देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की कोशिश करेगी उसका दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश एवं प्रदेश का हर एक व्यक्ति मुंहतोड़ जवाब देगा। कांग्रेस इसी तरह से 29 अप्रेल को भी पूरे प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

6 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

6 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

6 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

6 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

6 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

6 hours ago