एयर स्ट्राइक है नए भारत की मजबूत इच्छाशक्ति :अनुराग ठाकुर

<p style=”text-align:justify”>सांसद अनुराग ठाकुर ने भारतीय वायुसेना द्वारा पुलवामा आतंकी हमले की जवाबी कार्यवाही का स्वागत करते हुए इस एयर स्ट्राइक को नए भारत की मज़बूत इच्छाशक्ति का परिणाम बताते हुए देश को सुरक्षित हाथों में होने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मारने, आतंक के ठिकानों को नष्ट करने की कार्यवाही का स्वागत किया है। उन्होंने कहा देश के वीर जवानों ने अदभुद शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुस कर पुलवामा हमले का बदला लिया है।</p>

<p style=”text-align:justify”>अनुराग ठाकुर ने वीर जवानों की शहादत का बदला लेने और सवा अरब आबादी की मांग को पूरा करने लिए वायु सेना का कोटि-कोटि वंदन और अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को स्थान समय और जगह तय करने की खुली छूट दी थी, जिसका परिणाम आज हम सबके सामने है। सेना का मनोबल बढ़ाने और देश को सही नेतृत्व देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी प्रकट किया।</p>

<p style=”text-align:justify”>अनुराग ठाकुर ने कहा ऐसा नहीं है कि पहले हमारे पास मिराज जेट नहीं थे या पहले भारतीय सेना और वायुसेना के पास अंदर घुसकर मारने की काबिलियत नहीं थी। पहले राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी, मगर ये नया भारत है जिसे अपनी काबिलियत और इच्छाशक्ति दोनों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है जो दुश्मन के घर में घुसेगा भी, और घुसकर मारेगा भी दुनिया को बताएगा और दिखाएगा भी। हमें अपनी भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है, जिनके हाथों में देश सुरक्षित है।</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

18 mins ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

4 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

4 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

21 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

21 hours ago