Follow Us:

नरेंद्र मोदी के नेतृव में भारत को बनाएंगे विश्वगुरु: अनुराग

|

द्रंग मंडल द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत आयोजित समारोह में केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरू बनाने के संकल्प को दोहराया है।  इस कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कशयप, विधायक राकेश जम्वाल एवं जवाहर ठाकुर उपस्थित रहे। 

अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा की यह उनका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पहले केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री और अब दो बड़े मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्रालयों, का जिम्मा सौंपा है।
 

उन्होंने कहा की हिमाचल एक छोटा सा प्रदेश है पर यहां के कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद, जनता का स्नेह और सब की अथक महेनत के कारण जगत प्रकाश नड्डा और मुझे केंद्र से यह महत्वपूर्ण पद मिले हैं।