Follow Us:

101वीं जयंती: इंदिरा गांंधी की तारीफ करते हुए BJP नेता ने वर्तमान कांग्रेस पर कसा तंज

पी. चंद, शिमला |

इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती के अवसर पर रिज मैदान में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कूपर ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आज के नेता देश हित में राजनीती न करके अपने हितों के लिए लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है जो देशहित में ठीक नहीं है।

किशन कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने देश हित में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना उनमे से एक महत्वपूर्ण निर्णय था। इससे भारत के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिला है।1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान भारत के महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने भी राजनीति की विचारधारा से ऊपर उठकर इंदिरा गांधी को देवी का रूप कहा था।

बता दें कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहबाद में नेहरू परिवार में हुआ था। इंदिरा गांधी बचपन से ही काफी साहसी किस्म की महिला थीं। इन्हें 'आयरन लेडी' के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।