Follow Us:

महिला आयोग का अध्यक्ष पद खाली, इंदु गोस्वामी प्रबल दावेदार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष कौन बनेगा इसको लेकर भी कयासों का बाजार गर्म है। 30 दिसंबर से खाली पड़े इस पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। बीजेपी की कई वरिष्ठ और युवा महिला नेताओं ने अध्यक्षपद की दावेदारी ठोक दी है। हालांकि, वरिष्ठता के लिहाज से इनमें महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

इंदु के अलावा पूर्व अध्यक्ष रह चुकी अंबिका सूद और धनेश्वरी ठाकुर का भी नाम रेस में है। इससे पहले पूर्व की कांग्रेस सरकार में जैनब चंदेल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। लेकिन उन्होंने 30 दिसंबर को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष कौन होगा इस पर हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन, खाली पद को देखते हुए महिला नेताओं ने अपनी दावेदार ठोकनी शुरू कर दी है।

महिला आयोग एक बहुत ही जिम्मेदार विभाग है। महिलाओं से जुड़े मुद्दे और उनके हकों को सुनिश्चित करने में इसका अहम रोल होता है। हिमाचल प्रदेश में अभी तक करीब 375 मामले राज्य महिला आयोग में लंबित पड़े हैं। ये मामले महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, तलाक आदि से संबंधित हैं।