Follow Us:

BJP राज में हुआ महंगाई-बेरोजगारी का विकास, रोजगार देने में सरकार पूरी तरह फेल: सुक्खू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। सुक्खू ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से महंगाई और बेरोजगारी का विकास हुआ है…

जसबीर कुमार |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। सुक्खू ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से महंगाई और बेरोजगारी का विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई और बेरोजगारी हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। युवाओं को रोजगार देने में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। वहीं, बढ़ती महंगाई से लोगों के चूल्हे पर असर पड़ा है, आज लोग रोजमर्रा की चीजों को खरीदने में असमर्थ हैं। बावजूद इसके भाजपा नेता अपने कार्यकाल को स्वर्णिम बताने में लेग हैं।

सुक्खू ने दावा करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाएगी तो प्रदेश की व्यवस्था में परिवर्तन लाया जाएगा। बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाई जाएगी।

बता दें कि सुक्खू आज नौदान विधानसभा क्षेत्र के मझियार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं और कुछ एक समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। वहीं, कुछ समस्याओं को संबंधित विभाग को निपटारे हेतु भेजा।