Follow Us:

कार्यक्रम में फेरबदल कर कुल्लू जाने के बजाय पूर्व CM वीरभद्र सिंह का हाल जानने IGMC पहुंचे नड्डा

पी. चंद |

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय हिमाचल के प्रवास पर हैं। आज उनका कुल्लू का कार्यक्रम था लेकिन अचानक कार्यक्रम में फ़ेरबदल करते हुए जेपी नड्डा बिलासपुर से IGMC पहुंच गए। जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लगभग पिछले अढाई माह से अस्पताल में भर्ती हैं। वीरभद्र सिंह दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उसके बाद उनकी रिपोर्ट ठीक आई थी लेकिन हार्ट की समस्या के चलते वह कॉर्डियो में उपचाराधीन हैं। नड्डा ने IGMC पहुंचकर वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम पूछा।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने के बाद मीडिया से रूबरू जेपी नड्डा ने बताया कि वीरभद्र सिंह की स्थिति को देखते हुए उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है और रिस्पांड कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह बोल्ड व्यक्तित्व हैं उनकी इच्छा शक्ति भी सुदृढ़ है। भारतीय राजनीति में उनकी अपनी अलग पहचान है। वह जल्द स्वस्थ्य होकर फिर से सामाजिक जीवन में सेवा कर सकें। ऐसी उनकी कामना है। बाकी डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य की सेवा में लगे हुए हैं। उनको वीरभद्र सिंह के बारे में जानकारी थी इसलिए कुल्लू जाने से पहले उनका हालचाल जाना है।