<p>हिमाचल प्रदेश के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को देश का सर्वश्रेष्ठ मंत्री चुना गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज एक कार्यक्रम में महेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी कार्यशैली को लेकर दिया गया है। बताते चलें कि महेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार में आईपीएच मंत्री हैं और प्रदेश के तेज तरार राजनीतिज्ञों में से एक माने जाते हैं इतना ही नहीं अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़कर जीतने का रिकॉर्ड भी इनके नाम दर्ज है।</p>
<p>गौरतलब है कि फेम इंडिया मैगजीन ने सर्वे एजैंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ मंत्री-2019 के लिए देशभर की राज्य सरकारों पर सर्वे किया और व्यक्तित्व छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता और कार्यशैली व परिणाम जैसे 7 बिंदुओं पर देश के सभी राज्यों के मंत्रियों का 21 अलग-अलग कैटेगरी में आकलन हुआ।</p>
<p>इस सर्वे में ऑनलाइन रायशुमारी के अतिरिक्त देशभर के करीब 12,700 प्रबुद्ध लोगों की राय भी ली गई। सर्वे में हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर देश के सभी राज्यों के मंत्रियों में सर्वश्रेष्ठ क्षमतावान मंत्री के तौर पर चुने गए हैं।</p>
<p> </p>
Ajouli toll booth crash: सोमवार दोपहर को पंजाब के नंगल से संतोषगढ़ की ओर जाने…
Kullu-Jaipur Air Service : सोमवार को कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए…
MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…