पाइप खरीद में गड़बड़ी का मामला, होगी जांच

<p>हिमाचल प्रदेश में पाइप खरीदने के मामले में अनियमितता की बात सामने आई है। इस गड़बड़ी को लेकर विधानसभा में भी आवाज उठी। चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने सदन की कार्यवाही शुरू होने प्रश्नकाल में पाइपों के खरीद को लेकर आईपीएच विभाग से सवाल पूछा। उन्होंने पूछा, गत तीन वर्षों में किन- किन कंपनियों से किन दरों पाईप खरीदी गई?</p>

<p>साथ में आईपीएच विभाग की ख़रीदी गई पाइप बाज़ार मूल्य से ज्यादा दाम पर क्यो खरीदी जाती है? पाइप खरीद के मूल्यों में बहुत डिफरेन्स है। कम पाइप खरीद पर ज्यादा पैसा खर्च किया गया, जबकि ज्यादा पाइप खरीद पर कम पैसे खर्च हुए। क्या इसकी जांच होगी?&nbsp;</p>

<p>सवाल में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी अनुपूरक सवाल में पूछा कि यदि बाजार में पाइप रेट सस्ता है तो बाजार से क्यों नही खरीदा जाए। जवाब में आईपीएच मंत्री महिन्द्र ठाकुर ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न व्यास की 44,013 मीट्रिक टन जीआई पाइप व 8,89,270 मीटर एचडीई पाइप की खरीद ओपन टेंडर द्वारा किया गया। इसके अलावा विनिर्देश व्यास की 5,21,649 मीटर एम.एस. ई .आर डब्ल्यू पाइप 1, 55, 755 मीटर एच .डी .पी .ई पाइप 57, 492 मीटर मीटर जीआई पाइप और 69,070 मीटर आरसीसी पाइप ठेकेदारों के माध्यम से खरीदी गई। महिन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बाजार के मुकाबले विभाग द्वारा महंगी दामों पर खरीदी गई पाइप का विषय गंभीर है। इस सुझाव पर गहनता से विचार किया जाएगा। साथ कि पाइप खरीद के दामों में अंतर भी मन में शंका हो रही है। इस सबकी जांच होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

11 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

11 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

11 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

14 hours ago