<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शीतकालीन प्रवास के दूसरे चरण के तहत आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पहुंचे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। जब वह राजकीय महाविद्यालय ढलियारा पहुंचे तो वहां के प्रिंसिपल ने सबसे पहले सीएम जयराम ठाकुर का सत्कार किया, इसके बाद जयराम के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के सत्कार में लग गए। सबसे आखिर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम लिया गया। इस पर गुस्साए जयराम ने मंच से ही प्रिंसिपल को लताड़ लगाते हुए कहा कि कम से कम प्रोटोकॉल का लिहाज रख लेना चाहिए। इस दौरान प्रिंसीपल चुपचाप सुनते रहे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।</p>
<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के अपने प्रवास के दौरान दूसरे दिन देहरा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं और लोकार्पण किए। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी उनके साथ मौजूद थे।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…