पॉलिटिक्स

जयराम कैबिनेट की बैठक आज, कल पेश होगा हिमाचल का बजट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से चार मार्च को बजट पेश किया जाएगा। इस पर आज तीन मार्च को मंत्रिमंडलीय बैठक में मुहर लगेगी। शिमला में बैठक दोपहर 12 बजे होगी, लेकिन विधानसभा की कार्यवाही जारी रहने की स्थिति में इसमें विलंब भी हो सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से भी हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों को लेकर चर्चा करेंगे।

सदन में वीरवार को 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण भी आएगा। आर्थिक सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश की विकास दर की जानकारी मिल सकेगी। यानी कोविड-19 जैसे प्रतिकूल हालात में प्रदेश की विकास दर आगे बढ़ी है या फिर इसका ग्राफ गिरा है, इसकी झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश में बेरोजगार युवाओं का आंकड़ा और प्रति व्यक्ति आय इत्यादि की जानकारी आर्थिक सर्वेक्षण में मिलेगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरफ से चार मार्च को विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट पर सबकी निगाहें रहेंगी। कर्मचारी वर्ग से लेकर आम आदमी के लिए इसको लेकर उत्साहित है। क्योंकि यह चुनावी वर्ष है। एनपीएस कर्मचारी सरकार की तरफ से बजट में पुरानी पेंशन बहाली के लिए दवाब डाल रहे हैं। हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री ने बुधवार को सदन में कहा कि इस विषय को लेकर सरकार ने मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारी भी नीतिगत निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

49 seconds ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

9 mins ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

13 mins ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

2 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

3 hours ago

गुस्साई अध्यापिका ने छुरी दिखाकर धमकाया, शिकायत दर्ज

जिले के नाचन विधानसभा व सुंदरनगर उपमंडल में आने वाली पलौहटा सरकारी पाठशाला में बच्चों…

3 hours ago