जयराम कैबिनेट से धूमल कैबिनेट के मंत्रियों की छुट्टी, सिर्फ 2 चेहरे हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी सरकार में पुराने मंत्रियों की जगह नए चेहरों को तरजीह दी गई है। 2007 धूमल कैबिनेट में रहे मंत्रियों में से इस बार सिर्फ 2 मंत्रियों को ही मंत्री पद मिल पाया है। जिनमें इस बार सीएम जयराम की कैबिनेट में किशन कपूर और सरवीन चौधरी शामिल हैं। यहां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरवीण चौधरी की बात करें तो वह दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनी हैं और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के किशन कपूर मौजूदा सरकार में तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं।

बता दें कि 2007 में धूमल मंत्रिमंडल में गुलाब सिंह ठाकुर, स्व. ईश्वरदास धीमान, रविंद्र रवि, किशन कपूर, नरेंद्र बरागटा, जेपी नड्डा, रमेश धवाला, राजीव बिंदल और सरवीण चौधरी कैबिनेट के चेहरे थे।

इनमें से बीजेपी के पांच चेहरों किशन कपूर, नरेंद्र बरागटा, रमेश धवाला, राजीव बिंदल और सरवीण चौधरी ने 2017 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। जबकि पीछली कैबिनेट के मंत्री रह चुके गुलाब सिंह ठाकुर और रविंद्र रवि को इस बार के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, सीएम जयराम ठाकुर की कैबिनेट की बात करें तो इसमें धूमल कैबिनेट के समय के 2 चेहरों किशन कपूर और सरवीण चौधरी को इस बार फिर से तरजीह दी गई।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

16 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago