कायदे कानून नहीं मानती जयराम सरकार, प्रतिवंध के बावजूद हेरिटेज स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग्स: राठौर

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कायदे कानून और नियम न मानने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि हेरिटेज स्थानों पर किसी तरह से होर्डिंग्स लगाने पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगाया है, बावजूद इसके सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बड़े-बड़े होर्डिंग्स शिमला शहर और प्रदेश के अन्य स्थानों पर लगे हुए हैं। मामले को लेकर जब कांग्रेस ने शिकायत की तो उसके बाद होर्डिंग्स को हटाया गया।</p>

<p>उन्होंने कहा कि सरकार नगर निकायों के चुनाव को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रही है और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनाव के लिए बनाए गए पोलिंग स्टेशन के लिए पोलिंग स्टेशन के लिए की निगरानी के लिए ऑफिसर वनों की तैनाती कर दी है ताकि सरकार लोगों को प्रभावित ना कर सके।</p>

<p>राठौर ने कहा कि किसानों के साथ बीमा के नाम पर बड़ा घोटाला हो रहा है। किसानों से कंपनियां बीमा के पैसे तो बटौर रही है लेकिन नुकसान के बाद किसी को मुआवजा नहीं दिया रहा है। बीमा कंपनियां मुनाफा कमाने में लगी है। किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार गम्भीर नहीं है। केन्द्र सरकार को किसान व बागवान विरोधी करार देते हुये कहा है कि मोदी सरकार ने देश के किसानों व बागवानों के साथ कई योजनाओं के नाम पर धोखा किया है। किसान फसल बीमा योजना तथा किसान सम्मान निधि योजना देश के इतिहास में सबसे बड़े घोटालो के तौर पर जाने जाएंगे। किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र लोगों को इस से वंचित करके भाजपा से जुड़े लोगों को इस योजना का लाभ पंहुचाया गया जो कि इसके लिए पात्र नहीं थे।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

7 seconds ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

4 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

5 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

6 hours ago

Himachal: लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग के दौरान IIT मंडी के छात्र की मौत

Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…

6 hours ago