हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनना जनादेश के पालन करने जैसा है। उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश नंदा को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह के समीकरण पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में बने हुए थे उससे स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि एक असंतुलित संगठन बनाने का असफल प्रयास वहां पर किया जा रहा है। लेकिन आज महाराष्ट्र में एक बार देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने शपथ ले ली है जो कि विरोधियों को भाजपा का एक तीखा जवाब है।



