Follow Us:

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंच पर बोले CM जयराम, दिखा हिमाचल का दम

समाचार फर्स्ट |

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में हिमाचल प्रदेश को तवज्जो मिली है। कार्यकारिणी के मंच पर हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का अनुमोदन किया। राजनाथ सिंह ने कार्यकारिणी में देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर एक प्रस्ताव रखा जिसमें न्यू इंडिया और मोदी सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र था।

जयराम ठाकुर ने प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए केंद्र की उपलब्धियों के बारे में बताया और न्यू इंडिया के कॉन्सेप्ट पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि 2022 तक कैसे नए भारत का निर्माण होगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री भी मौजूद थे।