Follow Us:

धूमल नहीं जयराम होंगे 2022 में सीएम का चेहरा: भाजपा प्रभारी

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के साथ 2022 के चुनावों के समीकरणों की राजनीतिक बिसात बिछना शुरू हो गई है। ऐसे में हिमाचल भाजपा में सीएम चेहरे को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। क्योंकि 2017 में हुए चुनावो में सीएम का चेहरा रहे पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने 2022 में चुनाव लड़ने का एलान कर लिया है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं में भी कहीं न कहीं असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि वे किस खेमे में जाएं।

ऐसे में आज धर्मशाला में हिमाचल भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने समाचार फर्स्ट से विशेष बातचीत में ये स्पष्ट कर दिया है कि 2022 में सीएम का चेहरा धूमल नहीं जयराम ठाकुर ही होंगे। अब ऐसे में भाजपा के एक धड़े जो धूमल समर्थक है को निराशा जरूर होगी। साथ ही अब प्रभारी के इस बयान के बाद भाजपा में दोनों धड़े आने वाले समय में आमने सामने देखे जा सकते हैं ।